Karnal News: फाल्गुन महोत्सव की तैयारियां शुरू, वृंदावन-चंडीगढ़ के गायक करेंगे श्याम महिमा का बखान Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से 12 दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर दो माह पहले ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह आयोजन 18 फरवरी से एक मार्च तक पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में किया जाएगा। इस महोत्सव में वृंदावन से लेकर चंडीगढ़ और जीटी बेल्ट के चुनिंदा व खास गायक श्याम बाबा की महिमा का बखान करेंगे। इसमें भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। मंडल के मुख्य सेवक पंकिल ने बताया कि महोत्सव में मेहंदी की रात और फूलों की होली आकर्षण का केंद्र होगी।

– विभिन्न प्रदेशों से पहुंचेंगे कलाकार

18 फरवरी को कुरूक्षेत्र के कलाकार नरेश गोयल, 19 को चंडीगढ़ के कलाकार सागर संधू, 20 को पेहवा के कलाकार जतिन जिंदल, 21 को यमुनानगर की कलाकार रजनी सरगम, 22 को करनाल के कलाकार दिलवार कौशिक, 23 को शाहबाद मारकंडा के कलाकार श्रवण राज, 24 को दिल्ली के कलाकार विक्की सुफी, 25 को वृंदावन के कलाकार भारत उमेश, 26 को चंड़ीगढ़ के बिन्नी भईया, 27 को पानीपत की दिक्षा वधवा और असंध के सलीम, 28 को कैथल की रेखा सुरभी और एक मार्च को भठिड़ा पंजाब के कलाकार कमल नायक बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे।

[ad_2]
Karnal News: फाल्गुन महोत्सव की तैयारियां शुरू, वृंदावन-चंडीगढ़ के गायक करेंगे श्याम महिमा का बखान