[ad_1]
करनाल। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कई प्रमुख एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 12716 सचखंड एक्सप्रेस करीब 37 मिनट देरी से पहुंची। 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस लगभग 35 मिनट, 64465 नई दिल्ली–कुरुक्षेत्र मेमू करीब 1 घंटा 21 मिनट की देरी से करनाल पहुंची। 14507 फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस सबसे अधिक लगभग 2 घंटे 3 मिनट देरी से चली। 12311 नेताजी एक्सप्रेस 42 मिनट, 11077 झेलम एक्सप्रेस 46 मिनट और 12920 मालवा एसएफ एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से देरी से पहुंची। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि मार्ग में ट्रैफिक दबाव के चलते ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। ब्यूरो
[ad_2]
Karnal News: फाजिल्का इंटरसिटी दो घंटे से अधिक लेट रही



