Karnal News: फसल बेचने के लिए फोटो सत्यापन अनिवार्य Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Mon, 30 Mar 2026 01:43 AM IST




करनाल। सरकार ने रबी सीजन 2026 के दौरान मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों के वाहनों पर फ्रंट नंबर प्लेट का स्पष्ट होना अनिवार्य किया है। गेट पास के लिए फोटो सत्यापन भी आवश्यक होगा। मंडी में प्रवेश के लिए गेट पास जारी करने का समय सुबह 6 से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। किसानों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि मंडियों में वाहनों के बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के आवक गेट पास जारी नहीं किया जाएगा। किसानों की सहायता के लिए प्रदेश स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 180 2060 जारी किया गया है। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: फसल बेचने के लिए फोटो सत्यापन अनिवार्य