{“_id”:”69640636896bb0e4e00a5f5e”,”slug”:”gurus-unbroken-langar-was-organised-on-the-occasion-of-prakashotsav-karnal-news-c-18-knl1018-821623-2026-01-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: प्रकाशोत्सव पर लगाया गुरु का अटूट लंगर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:51 AM IST
गुरुद्वारा किसान बस्ती में गर्म दूध की सेवा करते हुए जन कल्याण सेवा सोसायटी के सदस्य। संस्था
नीलोखेड़ी। जिले के विभिन्न गुरुद्वारों में हर्षोल्लास के साथ रविवार को गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया गया। गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहब के भोग के बाद धार्मिक दीवान आयोजित किए गए। इसमें पंथ से जुड़े रागी व ढाडी जत्थों ने सिख संगत को गुरु महिमा का गुणगान करते हुए गुरुबाणी में बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। रेलवे रोड स्थित मुख्य गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, किसान बस्ती स्थित गुरुद्वारा बन्नु धर्मसाल, पोल्ट्री एरिया स्थित गुरुद्वारा बाबा वडभाग सिंह और जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा सच्चा सौदा में अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: प्रकाशोत्सव पर लगाया गुरु का अटूट लंगर