{“_id”:”6998be08c470c19fa20ad295″,”slug”:”stolen-car-recovered-from-old-grain-market-karnal-news-c-18-knl1018-849828-2026-02-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: पुरानी अनाज मंडी से चोरी कार बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
करनाल। पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र से चोरी हुई कार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन बरामद कर लिया है। दो आरोपी निसिंग निवासी मनीष और सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कार लेकर उत्तर प्रदेश की ओर भाग रहे थे। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र से कार चोरी की थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। ब्यूरो
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: पुरानी अनाज मंडी से चोरी कार बरामद