in

Karnal News: पश्चिमी यमुना नहर पर बने रेलवे पुल को खतरा Latest Haryana News

Karnal News: पश्चिमी यमुना नहर पर बने रेलवे पुल को खतरा Latest Haryana News

[ad_1]

Trending Videos

करनाल। पश्चिमी यमुना नहर में हुए कटाव के बाद नहर से गुजर रहे रेलवे पुल को खतरा हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पूर्व में दो जगहों पर हुए कटाव को तो बंद कर दिया था लेकिन इसके बाद रेलवे पुल के नीचे फर्श में भी कटाव हो गया। जिससे पुल के पिलरों में पानी घुसने का खतरा है।

इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पश्चिमी यमुना नहर में बह रहे पानी को बिल्कुल बंद करवा दिया है। वहीं रेलवे विभाग ने नहर के अंदर फर्श को पक्का करने का कार्य भी शुरू कर दिया है। अब यह कार्य पूरा होने के बाद ही नहर में पानी चलाया जाएगा। 11 दिनों से सिंचाई विभाग के अधिकारी पश्चिमी यमुना नहर के कटाव को पाटने में जुटे हुए हैं।

नहर के अंदर हुए गहरे गड्ढे

पश्चिमी यमुना नहर में 27 अगस्त को रेलवे पुल के समीप स्लैब में कटाव हुआ था। तभी से अधिकारी उस कटाव को बंद करने में जुट गए थे लेकिन 28 अगस्त को नहर में दूसरी जगह कटाव हो गया था। इन दोनों कटाव को विभाग के अधिकारियों ने बंद तो कर दिया है लेकिन नहर के अंदर गहरे गड्ढे हो गए हैं। पानी के तेज बहाव ने मिट्टी को उखाड़ दिया है। इस कारण विभाग के अधिकारी कटाव होने वाली जगह से कुछ दूरी पर नहर में पत्थरों से आड़ बना रहे हैं ताकि पानी का तेज बहाव न बने और नहर में बने गहरे गड्ढे पानी के साथ आए रेत से भर सकें।

202 करोड़ से ढाई साल पूर्व किया था पुनर्निर्माण

पश्चिमी यमुना नहर का करीब ढाई साल पहले पुनर्निर्माण किया गया था। जिसमें नहर को चौड़ा और मजबूत किया था। इसके लिए विभाग की ओर से 202 करोड़ रुपये खर्च किए गए लेकिन उस दौरान विभाग के अधिकारियों ने निर्माण कार्य में प्रयोग की गई सामग्री पर ध्यान नहीं दिया और ढाई साल बाद जब नहर में करीब 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया तो नहर के स्लैब में कटाव हो गया। अब उन कटाव को भरना अधिकारियों के लिए समस्या बन चुकी है।

वर्जन

पानी के तेज बहाव से हुए कटाव के बाद रेलवे पुल के नीचे नहर में बने फर्श में भी कटाव हो गया था। इस लिए रेलवे विभाग के अधिकारी भी उस कटाव को भर रहे हैं ताकि रेलवे पुल पर इसका असर न पड़े। इसके लिए पानी को बंद कर दिया है।

– रणवीर सिंह, एक्सईएन, सिंचाई विभाग करनाल

[ad_2]
Karnal News: पश्चिमी यमुना नहर पर बने रेलवे पुल को खतरा

Karnal News: शोभायात्रा में उड़ा गुलाल, घरों और पंडालों में विराजे गजानन Latest Haryana News

Karnal News: शोभायात्रा में उड़ा गुलाल, घरों और पंडालों में विराजे गजानन Latest Haryana News

Haryana: 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे कुरुक्षेत्र, चुनावी रैली को करेंगे संबोधित Latest Haryana News

Haryana: 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे कुरुक्षेत्र, चुनावी रैली को करेंगे संबोधित Latest Haryana News