Karnal News: न्यूजपेपर रीडिंग प्रतियोगिता में पलक प्रथम Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Wed, 08 Apr 2026 12:43 AM IST


राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल रही छात्राओं को सम्मानित करते प्राचार



करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को अंग्रेजी साहित्य सोसाइटी की ओर से न्यूजपेपर रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बीए चौथे सेमेस्टर की छात्रा पलक ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय और अंशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा ने अपने संबोधन में छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डिंपल ने किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. निशा और श्रुति ने किया। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: न्यूजपेपर रीडिंग प्रतियोगिता में पलक प्रथम