करनाल। मेरठ रोड की 30 मीटर ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण मुक्त करवाने के बाद अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर के सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। मुख्य रूप से नूरमहल चौक से लेकर सेक्टर चार तक ग्रीन बेल्ट से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
Trending Videos
करीब चार किलोमीटर लंबे एरिया की ग्रीन बेल्ट में कई कॉलोनियों के लोगों ने करीब आठ अवैध तरीके से रास्ते तक बना लिए हैं। इनके अलावा ग्रीन बेल्ट में करीब 50 लोगों ने अतिक्रमण भी किया है। एचएसवीपी की बागवानी विंग के जेई विकास का कहना है कि कार्रवाई से पहले अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मौखिक तौर पर भी चेतावनी देकर स्वयं कब्जे हटाने के लिए समय दिया जा रहा है। विभाग का कहना है कि अगर तय समय सीमा के भीतर कब्जे नहीं हटाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जेसीबी और भारी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा और ग्रीन बेल्ट को मूल स्वरूप में बहाल किया जाएगा। ब्यूरो
[ad_2]
Karnal News: नूरमहल चौक से सेक्टर-4 तक ग्रीन बेल्ट से कब्जे हटाएगा एचएसवीपी