{“_id”:”69dc058f34c6af827505ef0e”,”slug”:”the-youth-lured-the-minor-away-karnal-news-c-18-knl1018-884594-2026-04-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया युवक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:20 AM IST
करनाल। मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव के पोल्ट्री फार्म में रहने वाली नाबालिग लड़की को संतोष नामक युवक बहला फुसलाकर ले गया। पिता की शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मूल रूप से नेपाल के रहने वाले व्यक्ति ने एसपी के नाम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को यूपी के शामली जिले के जलालाबाद कस्बा निवासी संतोष ले गया है। वह अपने मालिक के साथ बेटी को लेने पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे छिपा दिया। मधुबन थाना पुलिस के जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया युवक