Karnal News: नागरिक अस्पताल में 2 फरवरी से कैंसर डे केयर शुरू Latest Haryana News

[ad_1]




करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में 2 फरवरी से कैंसर डे केयर यूनिट की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और कैंसर से संबंधित जरूरी दवाओं के ऑर्डर भी दे दिए गए हैं। डे केयर यूनिट के शुरू होने से करनाल सहित आसपास के क्षेत्रों के कैंसर मरीजों को अब इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यूनिट को अस्पताल में ओपीडी की तीसरी मंजिल पर संचालित किया जाएगा। यूनिट के संचालन के लिए दो डॉक्टरों को ड्यूटी सौंपी गई है। वहीं मरीजों की देखभाल के लिए दो नर्स भी तैनात रहेंगी। अस्पताल के डॉ. दीपक गोयल ने कहा कि कैंसर की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होने से मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदने की मजबूरी से भी राहत मिलेगी। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: नागरिक अस्पताल में 2 फरवरी से कैंसर डे केयर शुरू