Karnal News: नशीले कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

करनाल। पुलिस की सीआईए टू टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 296 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। सीआईए टू निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को घीड़ में नाकाबंदी कर आरोपी विजय निवासी हड़जौली जट, रुड़की उत्तराखंड हाल किरायेदार लक्ष्मी काॅलोनी तरावड़ी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 296 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल और एक मोटरसाइकिल बरामद की।

कुंजपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की इस खेप को रुड़की के पास मंगलौर से लेकर आया था, जिसके आधार पर 16 अगस्त को आरोपी को अदालत में पेशकर तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया ताकि आरोपी को काबू किया जा सके। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी व झगड़े की धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। जिनमें वह गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।

[ad_2]
Karnal News: नशीले कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार