{“_id”:”698ccca95a08d8e12606e306″,”slug”:”two-accused-of-selling-narcotics-arrested-karnal-news-c-18-knl1018-843522-2026-02-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: नशीला पदार्थ बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:08 AM IST
करनाल। नशा तस्करों पर शिंकजा कसते हुए असंध सीआईए की टीम ने नशीले पदार्थ बेचने वाले गुढ़ा गाांव निवासी राजकुमार और इंद्री निवासी कुलबीर को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 612 ट्रामाडोल कैप्सूल व 600 अल्प्राजोलम गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ इंद्री थाना में प्राथमिकी दर्ज की। दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने चार दिन का रिमांड मंजूर किया है। असंध सीआईए प्रभारी सुलिंद्र सिंह ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी राजकुमार को 100 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ काबू किया। वहीं, दूसरी टीम ने उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आरोपी कुलबीर सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 512 ट्रामाडोल कैप्सूल व 600 अल्प्राजोलम गोलियां बरामद की गईं। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: नशीला पदार्थ बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार