Karnal News: नशा तस्करी मामले में तीसरा आरोपी काबू Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Fri, 06 Feb 2026 01:49 AM IST




करनाल। जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा तस्करी के एक मामले में तीसरे आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान करण सिंह निवासी नारायणा, तहसील नीलोखेड़ी के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले ही दो आरोपियों राजेंद्र और अमित को काबू किया जा चुका है। इनके कब्जे से 25 ग्राम स्मैक और वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई थी। इस संबंध में थाना कुंजपुरा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में खुलासा हुआ कि काबू किए गए दोनों आरोपी उक्त नशे की खेप को अपने अन्य साथी करण से खरीद कर लाए थे। इस आधार पर पुलिस टीम ने तीसरे आरोपी को भी काबू किया गया। आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: नशा तस्करी मामले में तीसरा आरोपी काबू