Karnal News: धूप से राहत, कल बारिश के आसार Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है। दोपहर बाद शीतलहर चलने से लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, एक व 2 फरवरी को बारिश के आसार है।

Trending Videos

31 जनवरी को सुबह व शाम घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। जिले में शाम होते ही बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि शनिवार को मौसम खुश्क, शीत हवाएं चलने और अलसुबह व देर रात्रि कहीं-कहीं धुंध रहने की संभावना है। साथ ही शनिवार देर रात्रि व रविवार को ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज चमक के साथ कहीं हल्की व कहीं मध्यम बारिश होने के आसार है। ब्यूरो

[ad_2]
Karnal News: धूप से राहत, कल बारिश के आसार