Karnal News: धान के खेत में अर्धनग्न मिला व्यक्ति का शव Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

निगदू। निगदू रोड स्थित मोहड़ी जागीर गांव में धान के खेत में एक युवक का शव अर्धनग्न हालत में मिला। मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि सुनील शाम छह बजे घर से निकलकर अपने दोस्त के साथ गया था। वह अपना फोन भी घर पर ही छोड़ गया था और जाते समय उसने सिर्फ इतना कहा था कि दाल-चावल बना लो, वह आकर खा लेगा लेकिन वह वापस नहीं लौटा। उसने बताया कि शव की हालत देखकर लग रहा है कि उसे डंडों से पीटा गया और धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया।

उसके पति सुनील की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई है। मृतक के भाई राम निवास ने बताया कि उसका भाई मजदूरी कर अपने परिवार को पालन-पोषण कर रहा था। अब उसके जाने के बाद परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कुछ लोगों ने की है, जिनसे उसकी पहली दोस्ती थी लेकिन बाद में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्राथमिक जांच में हत्या लग रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। – रमेश कुमार, थाना प्रभारी निगदू।

[ad_2]
Karnal News: धान के खेत में अर्धनग्न मिला व्यक्ति का शव