Karnal News: दो सौ मीटर की कतार… 8 घंटे इंतजार, फिर हुए निराश Latest Haryana News

[ad_1]


भगवाड़िया गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर तपती धूप के बीच गैस सिलिंडर लेकर कतार में लगे उपभोक्ता। स



करनाल। हांसी रोड स्थित भगवाड़िया गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई थीं। दोपहर 12 बजे के बाद भीड़ और सिलिंडरों के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने साथ छोटे-छोटे बच्चों को भी लेकर आए थे और वे सड़क किनारे बैठकर गैस की गाड़ी आने का इंतजार कर रहे थे। इससे भी वाहनों के निकलने के लिए कम जगह बच गई थी। शाम 4 बजे तक यह स्थिति रही।

Trending Videos

परिवार के एक सदस्य को लगाया कतार में

गैस सिलिंडर के लिए परिवार का एक सदस्य सुबह से ही कतार में लगा दिया गया था। तेज धूप से बचने के लिए लोग छतरी लाए थे। जिसको जहां छांव दिखी वहां सिलिंडर लेकर खड़ा हो गया। महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर घंटों तक कतार में खड़ी रहीं। बुजुर्ग भी सिलिंडर की उम्मीद में डटे रहे।

[ad_2]
Karnal News: दो सौ मीटर की कतार… 8 घंटे इंतजार, फिर हुए निराश