Karnal News: दोपहिया वाहन चोर पकड़ा, तीन बाइक बरामद Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sun, 01 Mar 2026 01:58 AM IST




करनाल। सेक्टर-4 क्षेत्र से पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने मंगलपुर चाैक निवासी आरोपी ताहिर उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर सेक्टर-4 के ग्रीन बेल्ट एरिया से आरोपी ताहिर उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने ये तीनों बाइक थाना शहर व सेक्टर 32,33 के क्षेत्र से चोरी की थी। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: दोपहिया वाहन चोर पकड़ा, तीन बाइक बरामद