[ad_1]
करनाल। सेक्टर-32 में दुकानों के दो प्लॉट बेचने के नाम पर 2.34 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। करनाल से विधानसभा चुनाव लड़ चुके चंद्रप्रकाश कथूरिया और एक एजेंट अरविंद कौशिक पर सेक्टर-32 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के होशियारपुर निवासी संजीव ने बताया कि सेक्टर-32 स्थित अल्ट्रा टेक टाउनशिप डेवलपर्स लिमिटेड के निदेशक चंद्रप्रकाश कथूरिया और अधिकृत एजेंट एवं कंपनी प्रतिनिधि अंसल टाउन निवासी अरविंद कौशिक ने जेटेक टाउनशिप डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फ्लैट व दुकानों सहित आवासीय सह-व्यावसायिक भवन का निर्माण किया है। एजेंट अरविंद से उनकी मुलाकात पंजाब में हुई। इसके बाद वह उनके घर आने जाने लगा और परिवार को विश्वास में ले लिया। उसने उनकी बहन को अपनी बातों से बहका लिया और बहन से उनकी कंपनी की ओर से निर्मित न्यू वर्ल्ड रेजीडेंसी करनाल प्रोजेक्ट की जानकारी दी। अगस्त, 2021 में आरोपी ने उन्हें न्यू वर्ल्ड रेजीडेंसी में खाली जगह दिखाई कहा कि यहां पर दुकानें बनाई जाएंगी। उन्हें मोटे मुनाफे का लालच देकर 2.34 करोड़ रुपये दो दुकानों के ले लिए लेकिन उन्हें दुकानों का कब्जा नहीं दिया। अब उन्हें पता चला कि दोनों आरोपियों ने इस प्रोजेक्ट को किसी ओर को बेच दिया है। उनके साथ सोची समझी के तहत धोखाधड़ी की। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
[ad_2]
Karnal News: दुकानें बेचने के नाम पर नेता समेत दो पर 2.34 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप




