Karnal News: दिल्ली पैरलल नहर में मिला युवती का शव Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Thu, 05 Feb 2026 01:54 AM IST




मूनक।

Trending Videos

दिल्ली पैरलल नहर में मूनक क्षेत्र के 6 हजार पुल के पास मंगलवार को अज्ञात युवती का शव मिला। प्रारंभिक जांच में युवती की उम्र करीब 22 वर्ष आंकी गई है। जांच अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि युवती करीब 13 से 14 दिन पहले नहर में गिरी होगी। शव की स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट था कि वह कई दिनों से पानी में पड़ा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। संवाद

[ad_2]
Karnal News: दिल्ली पैरलल नहर में मिला युवती का शव