[ad_1]
करनाल। एक अप्रैल से शुरू हुई खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। रेलवे रोड स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संचालित ताइक्वांडो की नर्सरी में 40 से अधिक महिला खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर रही हैं।
जिले को मिलीं 70 खेल नर्सरियों में ताइक्वांडो की महिलाओं के लिए केवल एक ही नर्सरी है।कोच सुनीला को नियुक्त किया गया है। वह राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल नर्सरी में खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है। पिछले साल करीब 25 से 30 ही खिलाड़ी अभ्यास करने के आते थे।
उन्होंने बताया कि सभी महिला खिलाड़ियों ने इस खेल को आत्मरक्षा सीखने के लिए चुना था। अभ्यास के बाद उनको यह खेल अच्छा लगने लगा है। राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 6 से 12 जुलाई तक आयोजित होनी है। खिलाड़ी प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए अभ्यास कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यास के साथ खिलाड़ियों को खुराक भत्ता दिया जा रहा है। 8 से 14 साल तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये मासिक मिलते हैं। खिलाड़ियों से उनके बैंक खाते मांगे गए हैं।
वर्जन
जिला खेल विभाग सभी खिलाड़ियों की हर एक सुविधा का ध्यान रख रहा है। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो वह जिला खेल विभाग कर्ण स्टेडियम में आकर लिखित शिकायत कर सकते हैं। – राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी
[ad_2]
Karnal News: ताइक्वांडो की नर्सरी में 40 से अधिक महिला खिलाड़ी




