Karnal News: तहसील कार्यालय में बिजली न आने से परेशानी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sat, 04 Apr 2026 12:37 AM IST




मूनक/बल्ला। बल्ला उप तहसील कार्यालय में पिछले दो दिनों से बिजली कट जाने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील कार्यालय की बिजली सप्लाई मोर माजरा गांव की लाइन से जुड़ी हुई है। ग्रामीण सतबीर ने बताया कि गेहूं के सीजन में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से होने वाली संभावित आगजनी की घटना से बचने के लिए हर वर्ष 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक गांव की सप्लाई सुबह 8 से शाम 7 बजे तक बंद कर दी जाती है। ऐसे में तहसील कार्यालय की भी बत्ती बंद हो गई है। जिससे सरकारी कामकाज, डिजिटल सेवाएं और तहसील का सारा कामकाज ठप हो गया। तहसील कार्यालय में जनरेटर की कोई सुविधा नहीं है। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: तहसील कार्यालय में बिजली न आने से परेशानी