Karnal News: तरावड़ी में गैस एजेंसियों पर लग रही भीड़ Latest Haryana News

[ad_1]


सिलिंडर लेने के लिये लगी  उपभोक्ताओं की भीड़ । संवाद



तरावड़ी। तरावड़ी शहर में घरेलू गैस सिलिंडर के लिए अंबे गैस एजेंसी और कृष्णा गैस एजेंसी पर भीड़ लग रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि डिलीवरी समय पर नहीं हो रही। डिलीवरी का मैसेज आने के एक-एक सप्ताह तक सिलिंडर घर पहुंच रहा है। वीरवार को एजेंसियों पर इस मुद्दे पर हंगामा भी हुआ। गैस एजेंसी संचालक राणा का कहना है कि गैस सिलिंडर की कोई बड़ी कमी नहीं है। इन दिनों विवाह-शादियों का सीजन होने के कारण गैस की मांग अचानक बढ़ गई है। इसके कारण थोड़ी परेशानी हो रही है। डिलीवरी के 25 दिन बाद बुकिंग करने पर सिलिंडर पहुंच रहा है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: तरावड़ी में गैस एजेंसियों पर लग रही भीड़