Karnal News: डेंगू के तीन और मामले, संख्या पहुंची 162 Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। जिले में डेंगू के तीन और मामले मिले। वीरवार को दो और शुक्रवार को एक मामला मिला है। इसके बाद संख्या बढ़कर 162 हो गई है। करनाल क्षेत्र से अब तक सबसे ज्यादा मामले आए हैं, जिसकी संख्या बढ़कर 90 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन में 3,732 घरों में लार्वा की जांच की, जिनमें से 47 घरों में लार्वा मिला और 18 मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो अब तक सबसे अधिक इंद्री में 25 और कुंजपुरा में 13 मामले सामने आए हैं। घरौंडा में आठ, निसिंग और सांभली में सात-सात, तरावड़ी में छह, बल्ला में चार, असंध और निगदू में एक-एक मामला मिला है। विभाग ने दो दिन में 418 लोगों के डेंगू जांच के सैंपल लिए है। संवाद

[ad_2]
Karnal News: डेंगू के तीन और मामले, संख्या पहुंची 162