[ad_1]
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। डीएवी प्रबंधन कमेटी की तरफ से क्लस्टर स्तर पर खेलों का आयोजन करवाया गया। बॉक्सिंग टूर्नामेंट में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के चार विद्यार्थियों ने पदक जीते। जिन्हें प्रधानाचार्य अरुण वर्मा ने सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने बताया कि मयंक नरवाल ने 50 किलोग्राम भार वर्ग और दिव्यांशु ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा लक्ष्य व भाविश ने सिल्वर पदक और अक्षत ने कांस्य पदक जीता। अब ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रिंसिपल ने कहा कि डीएवी प्रबंधन कमेटी शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेलों में भी अपनी प्रतिभा निखारने का मौका दे रही है।
[ad_2]
Karnal News: चार खिलाड़ियों ने जीते पदक



