{“_id”:”69a0b6327890288fde0cd0b1″,”slug”:”glasses-of-shyams-friendship-karnal-news-c-18-knl1018-854445-2026-02-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: चश्का श्याम की यारी का…”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:38 AM IST
श्री खाटू श्याम मंदिर में श्माम बाबा की आरती करते पंडित उमेश पांडे। संवाद
करनाल। श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित श्री श्याम फाल्गुन मेले में श्रद्धालु अपने हाथों में निशान लेकर बाबा के दर्शन करने पहुंचे रहे हैं। बड़ों के साथ बच्चों का उत्साह भी देखते ही बनता है। कीर्तन में कलाकार हिमांशु ने चश्का श्याम की यारी का और मेरा खाटू वाला श्याम काम करे डंके की चोट पे भजन गाकर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। बिन्नी ने केसरी के लाल कर दे मेरा छोटा सा ये काम भजन गाकर हनुमान जी की आराधना की। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडित दीपक पांडे, पंकिल गोयल, मोहन लोधी, पयूष, अजय सैनी, गुरदयाल अग्रवाल, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद