Karnal News: घोघड़ीपुर स्टेडियम में ट्रैक और मैदान सुधारा, जर्जर बास्केटबॉल पोल हटाए Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। खेल विभाग ने घोघड़ीपुर गांव में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। जंग लगे बास्केटबॉल के पोल हटा दिए गए हैं। ट्रैक और मैदान को समतल करा दिया गया है। खेल विभाग की ओर से स्टेडियम में एथलेटिक्स और कुश्ती के कोच की भी जल्द नियुक्त की जाएगी।

करीब 21.97 लाख रुपये के खर्च से टूटी हुई खिड़कियों पर जाल लगवा दिए गए हैं। शौचालयों की सफाई करा दी गई है। खिलाड़ियों के लिए नए खेल उपकरणों जैसे कुश्ती का मैट, जिम का समान और रस्सा भी रखवा दिया गया है। दर्शक दीर्घा की भी मरम्मत कराई गई है। खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी की जा रही है।।

अमर उजाला ने नवंबर माह में राजीव गांधी खेल स्टेडियमों की स्थिति पर शृंखला प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान खींचा था। इसके बाद खेल विभाग के अधिकारियों ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। मौके पर जो कमियां पाई गई उनको ठीक कराया जा रहा है।

वर्जन

खेल विभाग की ओर से स्टेडियम में एथलेटिक्स और कुश्ती के कोच की भी नियुक्त की जाएगी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ओर से दिन में कर्मचारी और रात में एक सुरक्षाकर्मी को भी नियुक्त किया गया है। – रणबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी

[ad_2]
Karnal News: घोघड़ीपुर स्टेडियम में ट्रैक और मैदान सुधारा, जर्जर बास्केटबॉल पोल हटाए