[ad_1]
Trending Videos
करनाल। उपलाना गांव में कूलर का तार लगाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि संदीप कुमार (35) के घर पर मेहमान आए थे मगर कूलर नहीं चल रहा था। मेहमानों को गर्मी में परेशान देख संदीप कूलर चलाने का प्रयास करने लगा तो उसे करंट लग गया। इसके बाद परिजन उसे असंध के सरकारी अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि संदीप मजदूरी करता था। उसकी तीन लड़कियां और एक लड़का है। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: घर में कूलर चलाते समय करंट से गई जान



