Karnal News: घर-दुकान से शोरूम तक बिजली की चोरी, एक वर्ष में 1390 केस Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। बिजली चोरी पर लगाम कसने के लिए बिजली निगम ने पिछले 13 महीनों में 1,390 मामले पकड़े हैं। सभी में एफआईआर दर्ज कराई है। इन मामलों में अब तक करीब 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

निगम अधिकारियों के अनुसार बिजली चोरी के खिलाफ विशेष टीमों का गठन किया गया था। कई स्थानों पर उपभोक्ता सीधे लाइन से बिजली ले रहे थे। कुछ मामलों में मीटर की सील तोड़कर रीडिंग कम करने की कोशिश की गई थी। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिक लोड लेकर कम बिल देने की प्रवृत्ति भी पाई गई, जिससे निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा था।

अभियान के दौरान सबसे अधिक 770 मामले ग्रामीण क्षेत्रों में पकड़े गए, जबकि शेष मामले शहर की कॉलोनियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जुड़े हैं। ग्रामीण इलाकों में कृषि ट्यूबवेल और घरेलू कनेक्शनों के माध्यम से चोरी के मामले अधिक सामने आए। निगम अधिकारियों का मानना है कि नियमित जांच और सख्त कार्रवाई से राजस्व में सुधार हुआ है और उपभोक्ताओं में भी जागरूकता बढ़ी है। सबसे अधिक मामले 278 असंध क्षेत्र से आए।

बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि 1390 मामलों में कनेक्शन धारकों के विरुद्ध बिजली अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन सभी मामलों पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। 1.5 करोड़ रुपये वसूल लिए गए हैं।

620 मामले शहर में पकड़े गए

बिजली निगम ने शहरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भी 620 मामले बिजली चोरी के पकड़े हैं। कई तो बड़े शोरूमों में भी बिजली चोरी की जा रही थी। जिसको निगम के क्षेत्रीय जेई की टीम ने जाकर मौके से पकड़ा। इसके साथ ही इनमें 394 मामले घरेलू कनैक्शन के हैं। जिनमें सबसे अधिक चोरी मीटर को बाइपास कर की जा रही थी।


[ad_2]
Karnal News: घर-दुकान से शोरूम तक बिजली की चोरी, एक वर्ष में 1390 केस