[ad_1]
करनाल। तरावड़ी के साैंकड़ा रोड से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने ग्राहक के इंतजार में खड़े दो नशा तस्करों को 2.960 किलोग्राम गांजा पत्ती के साथ काबू किया है। दोनों मूलरूप से बिहार के निवासी है और तरावड़ी में रहकर लेबर का काम करते हैं। एक आरोपी के हाथ में गांजा था तो दूसरा निगरानी कर रहा था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के यूनिट प्रभारी ऋषिपाल कुमार बताया कि सहायक उप निरीक्षक उपकार को गुप्त सूचना मिली कि बिहार के सारसा जिला के खेड़ा गांव और हाल पुराना किल्ला तरावडी निवासी मन्नू यादव व बिहार के बेगुसराए जिला के शेखपुरा गांव निवासी कृष्ण हाल गणेश फूड सौंकडा रोड तरावडी गांजा बेचने का काम करते हैं। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों गुरुद्वारा तरावडी के पास बने दादा खेडे के सामने गली मे माैजूद हैं। आरोपी मन्नू अपने दाहिने हाथ में सफेद रंग की प्लास्टिक के लिफाफा में गांजा लेकर बेचने की फिराक में खडे हुए हैं। आरोपी कृष्ण ग्राहकों की तलाश कर रहा है व पुलिस की निगरानी कर रहा है।
सूचना पर टीम का गठन करके दोनों आरोपियों को काबू किया गया। दोनों के पास से कुल 2.960 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके अदालत में पेश किया गया। अदालत से दोनों को रिमांड पर लिया गया है। इस दाैरान पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर अन्य लोगों की जानकारी जुटाएगी।
[ad_2]
Karnal News: ग्राहक के इंतजार में खड़े दो नशा तस्कर पकड़े, 2.960 किलो गांजा बरामद



