Karnal News: गोबर डालने पर किया तीन हजार रुपये का चालान Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Thu, 12 Feb 2026 12:12 AM IST


सफाई व्यवस्था का जायजा लेते नगरपालिका सचिव डाॅ राहुल सैनी । प्रवक्ता



नीलोखेड़ी। नगर पालिका की ओर से बुधवार को खुले में कूड़ा, गंदगी और गोबर डालने वालों के चालान किए गए। कचरा डालने पर ब्यूटी पार्लर का 1000 रुपये का चालान किया। खुले में गोबर डालने वाले सोनू का तीन हजार रुपये का चालान किया गया।

Trending Videos

सचिव डाॅ. राहुल सैनी ने बताया कि शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए सरकार लाखों रुपए खर्च करती है। लोगों के घरों का कूड़ा उठाने के लिए वाहन लगा गए हैं। बावजूद इसके खुले में कूड़ा डालकर गंदगी फैलाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कनिष्ठ अभियंता दिनेश कुमार तथा सफाई दरोगा सुनील कुमार मौजूद रहे। संवाद

[ad_2]
Karnal News: गोबर डालने पर किया तीन हजार रुपये का चालान