[ad_1]
करनाल। गोकशी के मामले में पुलिस की सीआईए एक की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यूपी के शामली जिला के गंगेरू गांव निवासी आसीफ उर्फ सोनू और यूपी के शामली जिला के चाैसाना के मोहल्ला कुरैशान हाल निवासी जिला सहारनपुर के सरसावा निवासी वाजिद के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों का तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है।
सीआईए एक प्रभारी संदीप ने बताया कि इंद्री क्षेत्र में तस्करों ने नहर की पटरी पर गोकशी करके गोवंश के सिर नहर में फेंके थे। तीन बार क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से गोवंश के अवशेष मिले थे। इंद्री थाना पुलिस ने हरियाणा गोवंश संरक्षण और गोसंवर्धन अधिनियम 2015 और बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में चार आरोपी आजम, नवाब, शहजाद व चांद को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि कि गोतस्करी के नेटवर्क में आसीफ उर्फ सोनू व वाजिद भी शामिल हैं। पुलिस टीम ने जांच अधिकारी राजीव के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वाजिद को यमुनानगर से और आसीफ उर्फ सोनू को पानीपत के बबैल गांव से गिरफ्तार किया।
[ad_2]
Karnal News: गोकशी मामले में दो और आरोपी पकड़े



