{“_id”:”68ec15f11999ce6b940fea17″,”slug”:”gurukuls-113th-annual-festival-on-15th-and-16th-karnal-news-c-45-1-kur1001-143754-2025-10-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: गुरुकुल का 113वां वार्षिक महोत्सव 15 व 16 को”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कुरुक्षेत्र। महोत्सव के बारे में जानकारी देते निदेशक सहित अन्य सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र का दो दिवसीय 113वां वार्षिक महोत्सव 15 व 16 अक्तूबर को मनाया जाएगा। गुजरात एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग ने बताया कि 15 को आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान देशबंधु आर्य ध्वजारोहण कर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन शिक्षा, संस्कृति एवं राष्ट्र रक्षा सम्मेलन में अध्यक्ष के रूप में सभा के महामंत्री उमेद सिंह शर्मा उपस्थित होंगे जबकि वैदिक विद्वान डाॅ. राजेंद्र विद्यालंकार सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।निदेशक डाॅ. प्रवीण कुमार ने बताया कि महान शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद जी ने 1912 में गुरुकुल कुरुक्षेत्र की स्थापना गुरुकुलीय शिक्षा के प्रचार-प्रसार के पावन उद्देश्य से की थी जिसमें आचार्य देवव्रत ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा और वर्तमान में यह गुरुकुल वैदिक संस्कारों के साथ आधुनिक शिक्षा देने वाला देश का अग्रणी संस्थान बना हुआ है।
[ad_2]
Karnal News: गुरुकुल का 113वां वार्षिक महोत्सव 15 व 16 को