in

Karnal News: खेत में किसान की मौत, हत्या का आरोप Latest Haryana News

Karnal News: खेत में किसान की मौत, हत्या का आरोप Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

करनाल। यमुना किनारे नलीपार गांव के खेत में एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने खेत के पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर डीएसपी सोनू नरवाल कुंजपुरा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सीआईए की टीमें भी मौके पर पहुंची थी। मामला पुरानी रंजिश से जोड़ा जा रहा है।

परिजनों ने बताया कि नलीपार निवासी 35 वर्षीय कृष्ण अपने खेत में बने कमरे की छत पर बिट्ट व एक अन्य व्यक्ति के साथ बैठा था। इस दौरान उसके सिर में किसी हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हत्या की आशंका पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। वहीं एक ग्रामीण ने बताया कि मृतक कृष्ण के खेत में आरोपी बिजली की तार लगाता था। कृष्ण बार-बार उसे मना करता था। इस बात को लेकर उनकी कई बार कहासुनी भी हुई थी।

दो बच्चों का पिता था कृष्ण

मृतक कृष्ण खेती से अलग भी कार्य करता था। उसके दो बच्चे हैं। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। इस वारदात के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए।

नलीपार गांव के कृष्ण के सिर में किसी चीज से वार करने की सूचना मिली है। कृष्ण की मौत हो गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

सोनू नरवाल, डीएसपी करनाल

[ad_2]
Karnal News: खेत में किसान की मौत, हत्या का आरोप

Ambala News: कबड्डी मुकाबलों में लड़कियों की टीम ने मारी बाजी Latest Haryana News

Ambala News: कबड्डी मुकाबलों में लड़कियों की टीम ने मारी बाजी Latest Haryana News

Karnal News: आधी आबादी की राजनीति में नहीं पूरी भागीदारी Latest Haryana News

Karnal News: आधी आबादी की राजनीति में नहीं पूरी भागीदारी Latest Haryana News