करनाल। ठाकुर धूम सिंह की स्मृति में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन का मुकाबला गुलियां क्रिकेट अकादमी और क्रिकेट वीड नागेश के बीच निशान पब्लिक स्कूल में खेला गया। क्रिकेट वीड नागेश की टीम ने पांच विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलियां क्रिकेट अकादमी 32 ओवर में 141 के निजी स्कोर पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट वीड नागेश की टीम ने 29.5 ओवर में 142 रन बना कर मुकाबला जीत लिया। गुलियां क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाज दीपिका कुमारी ने 42 गेंदों पर 33 रन बनाए। क्रिकेट वीड नागेश की टीम की गेंदबाज अमरजोत संधु ने आठ ओवर में 24 रन देकर छह विकेट झटके। क्रिकेट कोच उधम राणा ने बताया कि वह प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं। उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।