Karnal News: कोहरे में कैंटर से टकराई बस, पांच और वाहन भिड़े, 10 लोग घायल Latest Haryana News

[ad_1]

नीलोखेड़ी/तरावड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नीलोखेड़ी के पास कोहरे के कारण वीरवार सुबह आठ बजे रिफाइंड से भरे टैंकर में झज्जर रोडवेज बस की टक्कर हो गई। इसके पीछे फिर कैंटर और पांच अन्य वाहन भिड़ गए। इस हादसे में झज्जर डिपो के बस चालक हरिंद्र और परिचालक सतीश समेत 10 यात्री घायल हो गए। इनमें आईटीआई के छात्र भी शामिल हैं। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। घायलों को इलाज के लिए नीलोखेड़ी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चालक और परिचालक को करनाल सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

वीरवार सुबह आठ बजे कोहरा छाने के कारण नीलोखेड़ी के पास सभी वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। इसी दौरान हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो की बस चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रही थी। जब वह नीलोखेड़ी के पास पहुंची तो बस की टक्कर सामने चल रहे रिफाइंड से भरे टैंकर से हो गई। इसके बाद बस के पीछे चल रहे कैंटर सहित पांच अन्य वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में झज्जर डिपो की बस के चालक हरिंद्र व परिचालक सतीश सहित बस में सवार यात्री रूपाली, नरेश, रामफल, राकेश, सुरेश घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बुटाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात चालू करवाया। घायलों को इलाज के लिए नीलोखेड़ी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि चालक परिचालक को करनाल रेफर कर दिया। बुटाना थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकराए हैं। चालक परिचालक सहित कई लोगों को चोट लगी है।


डिवाइडर पर चढ़ी रोडवेज बस

राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीलोखेड़ी में ही कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की बस कोहरे के कारण डिवाइडर पर चढ़ गई। इस कारण बस तो क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं लगी। जिस समय हादसा हुआ, बस में 35 यात्री सवार थे। बस कुरुक्षेत्र से रोहतक जा रही थी। सुबह करीब साढ़े सात बजे जब नीलोखेड़ी के पास पहुंची तो डिवाइडर पर चढ़ गई।

[ad_2]
Karnal News: कोहरे में कैंटर से टकराई बस, पांच और वाहन भिड़े, 10 लोग घायल