[ad_1]
करनाल/घरौंडा। गैस सिलेंडरों की किल्लत का असर दिखने लगा है। कैटरर्स ने 15 मार्च के बाद होने वाले बड़े आयोजनों की बुकिंग लेना बंद कर दिया है। केवल उसी कार्यक्रम की बुकिंग ली जा रही है, जिसमें गैस सिलिंडर की ज्यादा जरूरत नहीं है और डीजल भट्ठी या लकड़ी के माध्यम से खाना पकाया जा सकता है।
फास्टफूड स्टॉल और केवल गैस पर ही बनने वाले व्यंजनों को उन्होंने अपने मेन्यू से हटा दिया है। कॉमर्शियल सिलेंडर बंद होने के बाद होटलों व दुकानों पर इसका सीधा असर दिखाई दे रहा है। कैटरर्स का कहना है कि 12 मार्च तक की शादियों तक तो बड़ी मुश्किलों के साथ कार्य निकाला गया लेकिन कहीं न कहीं उन्होंने दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आगामी बड़े आयोजनों की बुकिंग लेना बंद कर दिया है।
सिलिंडर जुटाने में दिक्कत
– कैटरर्स गोवर्धन सिंगला ने बताया कि 12 मार्च तक की काफी शादियां थी लेकिन इसके बाद शादियां कम नजर आ रही हैं। उनकी ज्यादातर शादियां लेबर के हिसाब से थी। जिसमें आयोजकों को ही गैस सिलिंडर का इंतजाम करना था। 12 मार्च तक जिसके घरों में शादियां थी, उन्होंने सिलेंडर इकट्ठे करने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
छोटे समारोह ही हो सकेंगे
– कैटरर्स प्रदीप कुमार ने बताया कि नई बुकिंग लेना फिलहाल बंद कर दिया है। अगर कोई बुकिंग लेनी पड़ रही है तो डीजल व कोयले की भट्ठी पर कार्य करना पड़ सकता है लेकिन उसमें बड़ी समस्या है कि जो खाना व फास्ट फूड व खाना तैयार में सिलिंडर लगते हैं, ऐसे में कुछ व्यंजनों को मेन्यू से भी हटाया है। लोग छोटे समारोह ही करेंगे।
[ad_2]
Karnal News: कैटर्स ने बड़े समारोह की बुकिंग लेना किया बंद, गैस पर बनने वाले व्यंजन मेन्यू से हटाए




