[ad_1]
{“_id”:”69d69c208f5eaab4650daa95″,”slug”:”two-accused-of-cable-theft-arrested-karnal-news-c-18-knl1018-882436-2026-04-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: केबल चोरी करने के दो आरोपी काबू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
करनाल। असंध के रत्तक रोड से सीआईए असंध की टीम ने दमकल विभाग के ट्यूबवेल की केबल चोरी करने वाले रंगरूटीखेड़ा गांव निवासी दो आरोपियों सुमित व कुलदीप को गिरफ्तार किया है। दोनों का एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। सीआईए असंध प्रभारी सुलिंद्र सिंह ने बताया कि उप दमकल केंद्र असंध में तैनात एलएफएम सुरेंद्र कुमार ने असंध थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप था कि 20 जनवरी 2026 की रात को अज्ञात व्यक्तियों ने ट्यूबवेल (हाइड्रेट) से केबल चोरी कर ली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच व अन्य तकनीकी माध्यमों से आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू किया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
[ad_2]
Karnal News: केबल चोरी करने के दो आरोपी काबू



