Karnal News: किसान विकास से पीएम बोले, खेती से खुश तो हैं ना Latest Haryana News

[ad_1]


किसान विकास से पीएम बोले, खेती से खुश तो हैं ना

– किसान ने जवाब दिया, वह जब अपने खेतों में लहलहाती फसल को देखता है तो दोगुनी हो जाती है खुशी

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

तरावड़ी (करनाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तरावड़ी के प्रगतिशील किसान विकास चौधरी से पूछा कि आप खेती से खुश तो है ना। किसान ने जवाब दिया कि वह जब अपने खेतों में लहलहाती फसल को देखता है तो खुशी दोगुनी हो जाती है। ये सुनकर प्रधानमंत्री मुस्कुरा दिए। उन्होंने कुछ और सवाल किए, जिनका किसान ने जवाब दिया। मौका था नई दिल्ली में रविवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में आयोजित अधिक उपज वाली फसलों की किस्मों को रिलीज करने का।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली के आईसीएआर में ज्यादा उपज देने वाली 61 फसलों की 109 किस्में जारी की। इनमें 34 फसलें बाजरा, पशु चारा, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, फाइबर और अन्य की हैं। 27 बागवानी फसलें हैं, जिनमें फल, सब्जी, मसाले, फूल और औषधीय फसलों की विभिन्न किस्में शामिल हैं। इस दौरान कई किसान और वैज्ञानिक भी शामिल थे, जिसमें तरावड़ी के किसान विकास चौधरी भी थे।

प्रधानमंत्री ने विकास से फसलों से लेकर कमाई तक की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि केंद्र सरकार द्वारा जो लाभ किसानों को दिया जा रहा है वह आप तक पहुंच भी रहा है या नहीं। विकास ने कहा कि वह कई सालों से उन्नत बीजों की विकसित खेती कर रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। समय-समय पर प्रशिक्षण भी लेते हैं और करनाल स्थित केंद्र सरकार के सभी कृषि विभाग से संबंधित वैज्ञानिक उनके खेतों का दौरा करते हैं। पीएम ने फिर सवाल किया कि आप कितना कमा लेते हैं। जवाब में विकास चौधरी ने कहा कि वह अपनी कमाई से संतुष्ट हैं, क्योंकि अपना सारा ध्यान केवल कृषि पर केंद्रित किया है।

किसानों को होगा लाभ

कार्यक्रम के बाद किसान विकास चौधरी बेहद उत्साहित दिखे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने आज जो किस्में जारी की हैं, उनका आठ साल से परीक्षण चल रहा था। निश्चित तौर पर किसानों को इसका लाभ होगा। करनाल धान, गेहूं और सब्जी उत्पादन में अग्रणी है, इसलिए जिले के किसानों को इसका दोगुना लाभ होगा। इससे विकास चौधरी व उनका परिवार प्रसन्न है।

[ad_2]
Karnal News: किसान विकास से पीएम बोले, खेती से खुश तो हैं ना