[ad_1]
{“_id”:”69430363caf0d6d4870aeaec”,”slug”:”teenage-girl-missing-neighbour-accused-of-luring-her-away-karnal-news-c-18-knl1018-803648-2025-12-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: किशोरी लापता, पड़ोसी पर फुसलाकर ले जाने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
करनाल। नगला चौक क्षेत्र की एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने पड़ोस के युवक पर किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मूलरूप से बिहार और हाल नगला चौक क्षेत्र निवासी किशोरी के पिता ने मधुबन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी और बेटी दो महीने से एक कंपनी में किसी ठेकेदार के पास काम कर रही थीं। 16 दिसंबर को उनकी बेटी घर पर मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर घर से अपने साथ ले गया। जब बेटी वापस नहीं लौटी तो उन्होंने रिश्तेदारी और आसपास क्षेत्र में तलाश की। लेकिन सुराग नहीं लग पाया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस चौकी मंगलौरा को दी। मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर मधुबन थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। संवाद
[ad_2]
Karnal News: किशोरी लापता, पड़ोसी पर फुसलाकर ले जाने का आरोप



