Karnal News: करनाल का राहुल कबूतरबाजी के आरोप में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sat, 28 Feb 2026 02:16 AM IST




संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

मतलौडा(पानीपत)। थाना मतलौडा पुलिस ने अहर गांव के कर्मवीर को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 54.75 लाख रुपये की ठगी के मामले में चौथे आरोपी करनाल के शेखपुरा के राहुल को वीरवार को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी को लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। वह विदेश भागने की कोशिश कर रहा था। आरोपी ने अपने तीन साथियों बंटी निवासी शेखपुरा, विकास चंद्र हैल्दर निवासी अनीशमाली गगनपुर नादिया पश्चिम बंगाल, चंचल राय निवासी कन्हन नागपुर महाराष्ट्र के साथ मिलकर अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप स्वीकार किए हैं। तीनों आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी राहुल से पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। उसे शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर न्यायालय में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। संवाद

[ad_2]
Karnal News: करनाल का राहुल कबूतरबाजी के आरोप में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार