[ad_1]
करनाल। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (आईआईडब्ल्यूबीआर) करनाल में देश के विभिन्न राज्यों के पंजीकृत किसानों को गेहूं व जौ की नई किस्मों का बीज वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को पंजाब राज्य के किसानों को बीज दिया गया, हालांकि इस बार पंजाब में कृषि मेले होने के कारण बीज लेने आए किसानों की संख्या कम रही। बुधवार से हरियाणा के किसानों को बीज वितरण किया जाएगा।
बीज वितरण की दूसरे दिन की शुरुआत करते हुए आईआईडब्ल्यूबीआर के निदेशक डॉ.रतन तिवारी ने कहा कि ये सभी किस्में जलवायु सहनशील होने के साथ साथ उच्च गुणवत्ता और पैदावार वाली है, रोग प्रतिरोधी भी हैं। आईआईडब्ल्यूबीआर करनाल के बीज पोर्टल पर देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 16000 किसानों ने बीज के लिए पंजीकरण किया था। इन किसानों को बीज वितरण की सूचना एसएमएस के माध्यम से दी गई थी। बीज वितरण 17 अक्तूबर तक लगातार किया जाएगा। पहले दिन उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश व दिल्ली के किसानों को तो मंगलवार को पंजाब के किसानों को बीज दिया गया। बीज वितरण कार्यक्रम प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अमित शर्मा व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. उमेश कांबले ने बताया कि 15 व 16 अ्तूबर को जिलेवार आमंत्रित किया गया है, हरियाणा के विभिन्नों से 10500 किसानों ने पंजीकरण किया है।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. रतन तिवारी ने विभिन्न प्रदेशों से किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि इन उच्च गुणवत्तायुक्त, रोग प्रतिरोधी एवं उच्च उत्पादन वाली किस्मों को अपनाकर अधिकतम उपज प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि करें। गेहूं में अनावश्यक उर्वरकों व कीटनाशकों के प्रयोग से बचें। वैज्ञानिकों की ओर से उर्वरकों की अनुशंसित मात्रा का उपयोग करके खेती की लागत को कम किया जा सकता है। उच्च पोषण युक्त जौ की छिलका रहित किस्म डीडब्ल्यूआरबी 223 के बीज प्रति भी किसानों काफी उत्साह देखा गया।
इन किस्मों का दिया जा रहा बीज
– नवीनतम किस्में डीबीडब्ल्यू 187, डीबीडब्ल्यू 303, डीबीडब्ल्यू 222, डीबीडब्ल्यू 327, डीबीडब्ल्यू 332, डीबीडब्ल्यू 370, डीबीडब्ल्यू 371, डीबीडब्ल्यू 371, डीबीडब्ल्यू 316 एवं जेकेडब्ल्यू 261 आदि का बीज बुक कराया था। इनके अतिरिक्त किसानों ने पोषण युक्त छिलका रहित जौ की किस्म डीडब्ल्यूआरबी 223 की भी बुकिंग कराई थी।
[ad_2]
Karnal News: कम आए पंजाब के किसान, आज से मिलेगा हरियाणा के किसानों को बीज



