Karnal News: कनाडा में स्विमिंग पूल में डूबने से करनाल के युवक की मौत Latest Haryana News

[ad_1]


कनाडा में स्विमिंग पूल में डूबने से करनाल के युवक की मौत

– पिता ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए 23 लाख में प्लॉट बेचकर नोमित को भेजा था कनाडा

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शहर की अर्जुन कॉलोनी निवासी नोमित गोस्वामी कनाडा में स्विमिंग पूल में नहाते समय डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के युवक के पिता सुभाष ने बताया कि नोमित उसका सबसे छोटा बेटा है। करीब आठ महीने पहले उसने नोमित को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजा था। वहां पर वह होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। 11 अगस्त की रात को उसका बेटा कनाडा में अपने दोस्त की पार्टी में गया था।

रात करीब 8:30 बजे नोमित अकेले ही स्विमिंग पूल में नहाने के लिए उतर गया। इस दौरान नहाते हुए वह गहराई में चला गया व डूब गया। काफी देर बाद उसके दोस्तों ने नोमित को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता ने बताया कि उसने अपना प्लाॅट बेचकर 23 लाख रुपये खर्च कर नोमित को कनाडा भेजा था। करीब डेढ़ महीने पहले ही नोमित को ओंटारियो में ही एक रेस्टोरेंट पर नौकरी मिल गई थी। वह पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी कर रहा था। नोमित के भाई गगन ने बताया कि 12 अगस्त को कनाडा से किसी रिश्तेदार ने हमें नोमित की मौत की सूचना दी। इस घटना से नोमित के परिवार में दुख का माहौल है।

[ad_2]
Karnal News: कनाडा में स्विमिंग पूल में डूबने से करनाल के युवक की मौत