in

Karnal News: ऊंचाहार 11 घंटे से अधिक लेट, मालवा ने भी कराया साढ़े छह घंटे तक इंतजार Latest Haryana News

Karnal News: ऊंचाहार 11 घंटे से अधिक लेट, मालवा ने भी कराया साढ़े छह घंटे तक इंतजार Latest Haryana News

[ad_1]

कोहरे से रेलवे परिवहन प्रभावित है। ट्रेनें अब पांच-छह घंटों से लेकर 11 घंटे तक देरी से आ रही हैं। यात्रियों को स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को भी ट्रेनों के देर से आने से यात्रियों को ठंड में स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।

दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेनों में ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा 11 घंटे की देरी से शाम को 5:33 बजे करनाल पहुंची। मालवा एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से दोपहर को 12:29 बजे पहुंची। शान ए पंजाब साढ़े चार घंटे की देरी से दोपहर को 12:48 बजे आई। अमृतसर एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी से सुबह 9:54 बजे पहुंची। गीता जयंती 3 घंटे की देरी से दोपहर को 2 बजे आई। सचखंड एक्सप्रेस भी 3 घंटे की देरी से 5:46 बजे पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पौने तीन घंटे की देरी से सुबह 8:03 बजे आई।

अमृतसर इंटरसिटी पौने दो घंटे की देरी से शाम को 5:05 बजे पहुंची। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर को 12:05 बजे पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से दोपहर को 2:02 बजे आई। फाजिल्का एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से शाम को 4 बजे आई। इनके अलावा एकता, पठानकोट, दौलतपुर जनशताब्दी, दिल्ली कालका, जम्मू मेल भी आधे घंटे की देरी से पहुंची।

ये ट्रेनें भी आईं देरी से

अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से दोपहर को 3 बजे आई। शान ए पंजाब सवा चार घंटे की देरी से रात को 12:44 बजे पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से 2:49 बजे आई। झेलम एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से 10:30 बजे आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल दो घंटे की देरी से 3:28 बजे पहुंची। गीता जयंती सवा घंटे की देरी से 4:47 बजे पहुंची। टाटानगर एक घंटे की देरी से शाम को 4:48 बजे पहुंची। एकता, मालवा, मुंबई सीएसएमटी आधे घंटे तक की देरी से पहुंचीं।

[ad_2]
Karnal News: ऊंचाहार 11 घंटे से अधिक लेट, मालवा ने भी कराया साढ़े छह घंटे तक इंतजार

Karnal News: ईनो या फ्रूट सॉल्ट Latest Haryana News

Karnal News: ईनो या फ्रूट सॉल्ट Latest Haryana News

Karnal News: मेडिकल कॉलेज में दिल का डॉक्टर ही नहीं, रेफर करना एकमात्र विकल्प Latest Haryana News

Karnal News: मेडिकल कॉलेज में दिल का डॉक्टर ही नहीं, रेफर करना एकमात्र विकल्प Latest Haryana News