Karnal News: इंद्री में 7 मार्च को गूंजेगा श्याम नाम Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sat, 28 Feb 2026 02:31 AM IST




इंद्री। श्री राधे-राधे सेवा समिति गुढ़ा की ओर से 7 मार्च को नई अनाज मंडी में श्याम बाबा संकीर्तन और भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में विधायक रामकुमार कश्यप मुख्य अतिथि होंगे। भजन गायिकाएं अर्पणा मिश्रा, अनंत मिश्रा, विनोद राजन और अमित केशव बाबा श्याम के भजन सुनाएंगे। 6 मार्च को सुबह 9 बजे रामलीला ग्राउंड से निशानयात्रा निकाली जाएगी, जो शिव मंदिर गुढ़ा पहुंचेगी। यात्रा में महिलाएं कलश लेकर शामिल होंगी और बाबा का गुणगान करेंगी। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: इंद्री में 7 मार्च को गूंजेगा श्याम नाम