{“_id”:”699cc07ba69bc061a10e81e1″,”slug”:”the-paper-was-easy-i-expect-to-score-well-karnal-news-c-18-knl1018-852331-2026-02-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: आसान आया पेपर, अच्छे अंक आने की उम्मीद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:32 AM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
करनाल। सीबीएसई की सोमवार को सेक्टर-13 स्थित ओपीएस में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अलग-अलग भाषा की परीक्षा दी। पंजाबी और संस्कृत भाषा के विद्यार्थी अधिक रहे। 12 वीं के विद्यार्थियों ने मास मीडिया स्टडीज और डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन की परीक्षा दी।
12वीं के छात्रों ने बताया कि मास मीडिया स्टडीज का प्रश्नपत्र सिलेबस के अनुरूप था। थ्योरी आधारित प्रश्नों के साथ केस स्टडी और लघु उत्तरीय प्रश्न शामिल थे। पेपर आसान लेकिन लंबा था। समय प्रबंधन में दिक्कत आई। दसवीं कक्षा के पंजाबी के विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर काफी आसान था। 90 फीसदी से अधिक अंक आने की उम्मीद है। संस्कृत के विद्यार्थियों ने भी पेपर को आसान बताया। समय की कमी महसूस हुई।