Karnal News: आठ ट्यूबवेलों से सामान किया चोरी Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल।


Trending Videos

कैरवाली गांव में खेतों में लगे आठ ट्यूबवेलों को चोरों ने सोमवार रात को निशाना बनाया। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि प्रमोद कुमार के ट्यूबवेल से 200 फीट केबल, एक स्टार्टर, एक कम्प्रेसर और करीब डेढ़ क्विंटल लोहे का ट्रैक्टर का सामान चोरी हो गया है। रूप सिंह के ट्यूबवेल से जनरेटर और 150 फीट तार चोरी किए गए हैं। ऋषिपाल के ट्यूबवेल से 4 कट्टे डीएपी खाद, स्टार्टर और 250 फुट केबल चोरी हुई है। मेहर सिंह के ट्यूबवैल से स्टार्टर, तार और बर्तन चोरी हुए हैं। सुरेंद्र के ट्यूबवेल से स्टार्टर, केबल और एक छोटा सिलिंडर चोरी हुआ है। किसान कामा के ट्यूबवेल से स्टार्टर, तार और दो पंखे चोरी हुए हैं। एक अन्य किसान के खेत से स्टार्टर व केबल और जीत सिंह के ट्यूबवैल से केबल, स्टार्टर और 2 कट्टे डीएपी खाद गायब था। जोनी के ट्यूबवैल से चोर केबल चोरी करके ले गए। मधुबन थाना प्रभारी गाैरव पुनिया ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद

[ad_2]
Karnal News: आठ ट्यूबवेलों से सामान किया चोरी