Karnal News: आज लोक अदालत, समझौते से होगा 29,480 मुकदमों का निदान Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। जिले की अदालतों में लंबित 29,480 मामलों में शनिवार को लोक अदालत में सुनवाई होगी। वर्ष 2026 की इस पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का जिला न्यायिक परिसर सहित असंध, घरौंडा और इंद्री में आयोजन किया जा रहा है। करनाल न्यायिक परिसर में न्यायाधीशों की छह बेंच और असंध, इंद्री और घरौंडा में एक-एक बैंच सुनवाई करेगी। शुक्रवार को आयोजित प्री लिटीगेशन की लोक अदालत में 158 मामलों का निपटारा हुआ।

राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी से वर्षों पुराने मामलों का निपटारा किया जाता है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने बताया कि पिछली लोक अदालत में वर्षों पुराने घरेलू कलह के मामलों का निपटारा हुआ था। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में पारिवारिक या घरेलू कलह के मुकदमे, चेक बाउंस, मोटर व्हीकल चालान सहित अन्य मामलों का निपटारा किया जाता है।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में किसी मुकदमे की सुनवाई की जाती है तो वह हमेशा के लिए सुलझ जाता है। इसमें कहीं भी दोबारा अपील नहीं की जा सकती है। इससे धन व समय की बचत होती है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति के बाद ही फैसला होता है। इसमें किसी की हार या किसी की जीत नहीं होती है।


प्री लिटिगेशन स्टेज के आए 343 मामले

शुक्रवार को जिला न्यायिक परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमों के लिए लोक अदालत का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डाॅ. इरम हसन ने बताया कि इस लोक अदालत का आयोजन स्थायी लोक अदालत के सदस्यों मीनाक्षी व चेतना की ओर से किया गया। इसमें 343 मुकदमे प्री लिटिगेशन स्टेज पर रखे गए। इनमें से 158 मुकदमों का निपटारा हुआ है। इन लोगों ने विभिन्न बैंकों के पास एक करोड़ 30 लाख 23 हजार 257 रुपये की धनराशि जमा करवाई है।

[ad_2]
Karnal News: आज लोक अदालत, समझौते से होगा 29,480 मुकदमों का निदान