{“_id”:”69ab45ffe9de4bc2290b0793″,”slug”:”encroachment-removed-from-outside-the-hospital-karnal-news-c-18-knl1018-859352-2026-03-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: अस्पताल के बाहर से हटवाया अतिक्रमण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:54 AM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
नीलोखेड़ी। सरकारी अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका की टीम बुल्डोजर के साथ मौके पर पहुंची। नपा सचिव डॉ. राहुल सैनी ने दुकानदारों को अंतिम समय देते हुए स्वयं ही खोखे हटाने को कहा। इसके बाद कई दुकानदारों ने अपने खोखे हटाने शुरू कर दिए। हालांकि सड़क किनारे बनाए गए शेड और थड़ों को टीम ने जेसीबी से तोड़ दिया।
इस दौरान पूर्व पार्षद मोहित मल्होत्रा और नपा सचिव के बीच तीखी बहस भी हुई। मोहित मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि नगर पालिका केवल आम लोगों पर ही कार्रवाई करती है जबकि प्रभावशाली लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जाता। नपा सचिव डॉ. राहुल ने कहा कि प्रशासन किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करता। शहर को स्वच्छ बनाने में हर किसी पर व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
[ad_2]
Karnal News: अस्पताल के बाहर से हटवाया अतिक्रमण