Karnal News: अवैध हथियार के साथ दो आरोपी पकड़े Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Mon, 09 Feb 2026 01:15 AM IST




करनाल। थाना सिविल लाइन व एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीमों ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को अवैध देसी पिस्तौल और चाकू सहित काबू किया। थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक रामलाल ने बताया कि जांच अधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में गठित पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डबकोली गांव निवासी आरोपी सौरव को सिविल लाइन क्षेत्र से काबू किया। आरोपी के कब्जे से अवैध देसी पिस्तौल और चाकू बरामद हुआ। आरोपी एक निजी कॉलेज का छात्र है। दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने यूपी के जिला कैराना के दरबार खुर्द निवासी आरोपी कामिल को काबू किया। आरोपी के कब्जे से दो अवैध देसी पिस्तौल व चार कारतूस बरामद हुए। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: अवैध हथियार के साथ दो आरोपी पकड़े