{“_id”:”69de9553648fdef0d70d674e”,”slug”:”136-devotees-drank-nectar-during-amrit-sanchar-karnal-news-c-18-knl1018-886127-2026-04-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: अमृत संचार में 136 श्रद्धालुओं ने किया अमृत पान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:58 AM IST
गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में खालसा सृजन दिवस के अवसर पर आयोजित गुरमत समागम में गुरु की महिमा का
करनाल। गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में मंगलवार सुबह खालसा सृजन दिवस (बैसाखी) के पावन पर्व पर गुरमत समागम और अमृत संचार का आयोजन हुआ। इसमें 136 श्रद्धालुओं ने अमृत पान किया। मोहाली से आए पंज प्यारे साहिबान ने गुरु मर्यादा अनुसार खंडे बांटे का अमृत तैयार किया और तैयार होकर पहुंचे सिखों को अमृत की दात प्रदान की। पंडाल सजाकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर अरदास करवा समागम का शुभारंभ हुआ। समागम में श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका और आशीष मांगी। कथावाचक भाई सुखबीर सिंह चैना ने खालसा शबद की व्याख्या की। हजुरी रागी भाई इंद्रजीत सिंह ने इलाही कीर्तन से संगत को निहाल किया। संवाद
Trending Videos
– समागम में 50 सिख बच्चों को बांधी दस्तार
बैसाखी और खालसा साजना दिवस पर सिख बच्चों का सामूहिक दस्तार बंदी समागम रखा गया। डेरा कार सेवा में बाबा सुखा सिंह के मार्गदर्शन में दशमेश अखाड़ा की ओर से आयोजित दस्तार बंदी समागम में लगभग 50 सिख बच्चों को दस्तार बांधी गई। आयोजन में इक ओंकार मीडिया की टीम व प्रबंध निदेशक प्रीतपाल सिंह पन्नु का भी सहयोग रहा।
[ad_2]
Karnal News: अमृत संचार में 136 श्रद्धालुओं ने किया अमृत पान